हाथरस। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय, हाथरस में प्रदीप मोहन दीक्षित ने नवागत क्षेत्रीय प्रबंधक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। मुख्य प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार मिश्रा ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। कार्यभार संभालने के बाद दीक्षित ने अधिकारियों के साथ बैंक के व्यवसाय, ऋण वितरण एवं वसूली, एनपीए नियंत्रण, जमा वृद्धि, ग्राहक सेवा तथा डिजिटल बैंकिंग की समीक्षा की। उन्होंने सितंबर 2026 के निर्धारित लक्ष्यों को शत-प्रतिशत हासिल करने, गुणवत्तापूर्ण ऋण वितरण, प्रभावी वसूली और बेहतर ग्राहक सेवा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने शाखा प्रबंधकों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए टीम भावना और अनुशासित कार्यशैली के साथ मार्च 2027 तक निर्धारित व्यावसायिक लक्ष्यों को हासिल करने का आह्वान किया। बैठक में बेहतर प्रदर्शन करने वाली शाखाओं और शाखा प्रबंधकों के कार्यों की सराहना भी की गई।
Jansaamna