Tuesday, September 29, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अट्टावाला जैन मंदिर में भक्तिभाव से संपन्न हुई जलधारा

अट्टावाला जैन मंदिर में भक्तिभाव से संपन्न हुई जलधारा

फिरोजाबाद। दिगंबर जैन अट्टावाला मंदिर में सोमवार को वार्षिक जलधारा महोत्सव भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। पीत वस्त्र धारण किए इंद्र बने श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ नेवज और जल लेकर मंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान महावीर स्वामी का अभिषेक कर स्वयं को धन्य माना। वरिष्ठ अधिवक्ता कुलदीप मित्तल ने बताया कि दिगंबर जैन अट्टावाला मंदिर को नगर के प्रथम जैन मंदिर होने का गौरव प्राप्त है। इस मंदिर की स्थापना चंद्रवार से यहां आकर बसे अग्रवाल जैनों ने की थी। मंदिर एक अट्टे पर स्थापित किए जाने के कारण बाद में इसका नाम अट्टावाला मंदिर पड़ गया। अध्यक्ष संजय जैन घंटू ने बताया कि मंदिर में मूलनायक भगवान के रूप में पंच बालयति—भगवान वासुपूज्य, मल्लिनाथ, नेमिनाथ, पार्श्वनाथ और महावीर स्वामी—की मनोज्ञ प्रतिमाएं स्थापित हैं। उन्होंने बताया कि ये सभी बाल ब्रह्मचारी भगवान हैं। सायंकाल सामूहिक आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में बच्चों को उपहार भी भेंट किए गए। इस अवसर पर राजेंद्र जैन राजा, सतीश जैन, दिनेश जैन दुर्गेश, राकेश जैन, संजीव जैन विक्की, प्रद्युम्न राजा, राजेश, विष्णु, अशोक भदावर, दीपक कुमार जैन, किशन मित्तल एडवोकेट, जयंती मित्तल, मटरूमल, गन्नो बाबू, अखिल, रोहित, रोहन जैन, संजय, गणेश, मनीष आदि मौजूद रहे।