Tuesday, September 29, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

फिरोजाबाद। चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस चौकी से जिलाधिकारी कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित तीन सूत्रीय मांग-पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव और महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू ने आरोप लगाया कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अपने पद का दुरुपयोग किया है। उन्होंने मांग की कि उन्हें तत्काल पद से बर्खास्त कर गिरफ्तार किया जाए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर करोड़ों वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं और इससे भाजपा को चुनावी लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी। विरोध मार्च में हाजी शईद पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मसिंह यादव एडवोकेट, राजवीर सिंह यादव, जितेंद्र तिवारी, प्रदीप कुमार शर्मा, सगीर कुरैशी, अजय यादव, शैलेंद्र शुक्ला, शांतिदास शंखवार, संदीप कुमार ओझा, यश दुबे, विराट दिवाकर, लाला राईन गांधी, संतोष कुमार कुशवाहा एडवोकेट, शैलेंद्र शर्मा, उमर फारूक, योगेश कुमार उर्फ बिट्टू यादव, डॉ. बीएस गौतम, रामसेवक वेद, आशीष तिवारी, शिप्रा उपाध्याय, अजय शर्मा, आकांक्षा तिवारी और वीरेंद्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।