Wednesday, September 30, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बेसिक शिक्षा विभाग में लगा भविष्य निधि जागरूकता कैंप

बेसिक शिक्षा विभाग में लगा भविष्य निधि जागरूकता कैंप

उन्नाव। बेसिक शिक्षा विभाग, उन्नाव में भविष्य निधि कार्यालय कानपुर की ओर से भविष्य निधि जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भविष्य निधि अधिनियम के तहत लागू नवीन योजनाओं एवं प्रावधानों, पीएमवीबीआरवाई (PMVBRY), विश्वास (VISHWAS), ईईसी (EEC) आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। कैंप में बताया गया कि गैर-सरकारी पेंशन प्राप्त कर्मचारियों, जिनका प्रथम वेतन ₹25,000 से कम है, के भविष्य निधि मासिक अंशदान को नियमानुसार अगले माह की 15 तारीख तक जमा करना अनिवार्य है। निर्धारित समय सीमा में अंशदान जमा नहीं करने पर नियमानुसार कार्रवाई एवं दंड का प्रावधान है।

कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश पांडे, लेखाधिकारी सतीश पांडे, डाइट प्राचार्य प्रसेनजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। भविष्य निधि विभाग कानपुर की ओर से क्षेत्रीय आयुक्त प्रतीश सिंह, लेखाधिकारी राहुल गुप्ता एवं उनकी टीम ने प्रतिभाग किया। टीम ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भविष्य निधि अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों, नवीन योजनाओं तथा अनुपालन से संबंधित आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जागरूकता कैंप का मुख्य उद्देश्य गैर-सरकारी पेंशन प्राप्त कर्मचारियों एवं संबंधित अधिकारियों को भविष्य निधि संबंधी प्रावधानों के प्रति जागरूक करना तथा नियमों के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित करना है।