लखनऊ। डाक सेवाओं से जुड़ी आम जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए लखनऊ जीपीओ में छह अक्टूबर को ‘डाक अदालत’ आयोजित की जाएगी। डाक अदालत सुबह 11 बजे शुरू होगी। इसमें लोग डाक सेवाओं से संबंधित अपनी शिकायतें और अभ्यावेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। डाक अदालत के माध्यम से डाक सेवाओं से जुड़ी शिकायतों के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के लिए लोगों को मंच उपलब्ध कराया जाएगा। शिकायतें चीफ पोस्टमास्टर, लखनऊ जीपीओ, लखनऊ-226001 के नाम संबोधित करते हुए तीन अक्टूबर तक भेजी जा सकती हैं। शिकायतें डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजने के अलावा व्यक्तिगत रूप से भी जमा की जा सकती हैं। इसके साथ ही लखनऊ जीपीओ की ईमेल आईडी lucknowgpo@indiapost.gov.in पर भी शिकायत भेजी जा सकती है। लिफाफे, प्रार्थना पत्र अथवा ईमेल पर स्पष्ट रूप से ‘डाक अदालत’ अंकित करना होगा। आवेदन में आवेदक का पूरा नाम, पता और मोबाइल नंबर देना अनिवार्य होगा।
Jansaamna