Wednesday, September 30, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जिला जज ने डीएम, एसएसपी संग जिला कारागार का किया निरीक्षण

जिला जज ने डीएम, एसएसपी संग जिला कारागार का किया निरीक्षण

  • बंदियों से संवाद कर जेल में मिलने वाली सुविधाओं की ली जानकारी

फिरोजाबाद। जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर बंदियों की पैरवी और सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने बंदियों से जेल में मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं के विषय में भी पूछताछ की। मंगलवार को जनपद न्यायाधीश डॉ. बब्बू सारंग, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव योगेश शिवा के साथ जिला कारागार का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार में निरुद्ध बंदियों से सीधे बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना तथा उनके विधिक मामलों और पैरवी के संबंध में विस्तार से छानबीन की। पूछताछ के दौरान बंदियों ने अधिकारियों को अवगत कराया कि जेल प्रशासन द्वारा उन्हें किसी प्रकार की समस्या नहीं है। विशेष रूप से भोजन एवं अन्य दैनिक व्यवस्थाएं पूरी तरह से सुव्यवस्थित रूप से प्रदान की जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान जेल परिसर एवं बैरकों की साफ-सफाई व्यवस्था को भी देखा, जो संतोषजनक पाई गई।