Wednesday, September 30, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » लखनऊ एक्सप्रेस हादसे में इटावा के डीएफओ और उनके चालक की मौत

लखनऊ एक्सप्रेस हादसे में इटावा के डीएफओ और उनके चालक की मौत

  • दूसरी गाड़ी में सवार तीन अन्य लोग भी हुए घायल, दो गाड़ियां आपस में टकराईं

  • चालक को झपकी आने से नगला खंगर क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा

फिरोजाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर नगला खंगर थाना क्षेत्र अंतर्गत माइल स्टोन 68.800 पर आगरा से लखनऊ जा रही एक स्कॉर्पियो के चालक को झपकी आने से वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ती हुई राइट साइड की तरफ चली गई। जिससे आगरा से लखनऊ जा रही एक्सयूवी 700 से टकरा गई। जिससे एक्सयूवी में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को सैफई अस्पताल भेजा गया। जहां इटावा के डीएफओ और उनके चालक को मृत घोषित कर दिया। जबकि उनके साथ एक महिला का गंभीर हालत में उपचार चल रहा है। हादसे में इटावा के डीएफओ और उनके चालक की मौत की खबर लगते ही वन विभाग के अधिकारी और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

स्कॉर्पियो हरियाणा से लखनऊ की तरफ जा रही थी। जिसे चालक डेविड वेरी योग पुत्र गोत्र डिसूजा, निवासी सिद्ध पैलेस, फ्लैट नंबर 803, फ्लोर नंबर 8, राजारहाट, न्यू टाउन रोड, कोलकाता चला रहे थे। जिनके साथ चालक की पत्नी डिसूजा (65) थीं। एक्सीडेंट का कारण चालक को नींद आ जाने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर एलएस से मध्य डिवाइडर तोड़ते हुए राइट हैंड साइड पर पहुंच गई। जिस पर लखनऊ की तरफ से आ रही उत्तर प्रदेश एक्सयूवी 700 से टकरा गई, जिसे चालक चला रहा था, जो गंभीर रूप से घायल है। उसके साथ में एक महिला और एक पुरुष थे। हादसे के बाद तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अपना नाम-पता नहीं बता सके। तीनों को एंबुलेंस से सैफई अस्पताल भेजा गया।

सुरक्षा अधिकारी ने सेफ्टी लगाकर दोनों गाड़ियों को पुलिस चौकी 62 पर भेज दिया। हादसे में इटावा डीएफओ विकास नायक तथा उनके चालक देवांश को सैफई अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। जबकि उनके साथ एक महिला गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि एक्सयूवी में सवार महिला और दूसरी गाड़ी में सवार घायलों का उपचार चल रहा है। हादसे की जानकारी होते ही वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मच गई। सभी लोग सैफई अस्पताल पहुंच गए। वहीं इटावा के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी अस्पताल में पहुंचे और घटना की जानकारी ली।