फिरोजाबाद। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर के पॉलीहॉल में सफाई मित्रों को पीपीई एवं सुरक्षा किट प्रदान की गई। सदर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर एवं नगर आयुक्त प्रशांत नागर ने सफाई मित्रों को पीपीई एवं सुरक्षा किट वितरित की। शिविर में सफाई मित्रों, स्वच्छाग्रहियों एवं उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। साथ ही उन्हें सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सफाई मित्रों का सम्मान, सुरक्षा एवं कल्याण हमारी प्राथमिकता और संकल्प है। उन्होंने कहा कि सफाई मित्र स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस दौरान नगर निगम के पार्षदगण, अधिकारी एवं कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
Jansaamna