Thursday, October 1, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 12 तक के विद्यार्थी कर सकेंगे प्रतिभाग

जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 12 तक के विद्यार्थी कर सकेंगे प्रतिभाग

फिरोजाबाद। आदर्श विकास संस्थान द्वारा संचालित राष्ट्रव्यापी अभियान ‘एक राष्ट्र-एक परिवार, संयुक्त परिवार-सुखी परिवार’ के तहत बच्चों में ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना विकसित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता 18 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से महात्मा गांधी गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित होगी। जिला प्रवक्ता डॉ. मयंक भटनागर ने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 12 तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। विद्यार्थियों को चार वर्गों में विभाजित किया गया है। प्रतियोगिता के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा प्रत्येक वर्ग में 10 सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में 50 या उससे अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित कराने वाले विद्यालय के निदेशक अथवा प्रधानाचार्य को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संस्थान के सदस्यों के बच्चों को प्रतियोगिता शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। वहीं, पहली बार प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को संस्थान की सदस्यता प्रदान की जाएगी, जिसके बाद उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं में शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। संस्थान के ‘एक राष्ट्र-एक परिवार’ फैमिली बर्थडे क्लब के माध्यम से बच्चों को जन्मदिन पर उपहार देकर उन्हें परिवार और संस्था से जोड़ने की पहल भी की जाएगी। वार्ता के दौरान राजेश दुबे, तरुण उपाध्याय, मनीष शर्मा, ऋषभ शर्मा, डीके सिंह, सूरज यादव, सत्यम राठौर, खुशी दुबे, अर्चना दुबे आदि मौजूद रहे।