Thursday, October 1, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आम जनता को सुविधाः आरटीओ कार्यालय में बनेगा चार्जिंग प्वांइट

आम जनता को सुविधाः आरटीओ कार्यालय में बनेगा चार्जिंग प्वांइट

कानपुर। अब इलेक्ट्रिक व्हीक्लस को चार्जिंग की समस्या से ज्यादा नही जूझना पडेगा। बहुत जल्द आरटीओ कार्यालय में चार्जिंग प्वांइट बनाया जायेगा जिसके लिए आरटीओ प्रशासन ने कार्यदायी संस्था के साथ कार्यालय परिसर का निरीक्षण किया और जगह सुनिश्चित की। अगर सब ठीक रहा तो बहुत जल्द चार्जिंग प्वांइट बन कर तैयार हो कर आम जनमानस को सर्पित कर दिया जायेगा।
आरटीओ प्रशासन राकेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि शासन द्वारा जारी निर्देश के क्रम में परिवहन आयुक्त द्वारा जारी पत्र में चार्जिंग स्टेशन बनाने का निर्देश दिया है , जिस पर कार्यदायी संस्था यूपीआरईबी ने कार्यालय आकर निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था ने कार्यालय में 20X30 वर्गगज की जगह को चिहिन्त किया है। अब स्थान मिल जाने के बाद कार्यदायी संस्था जल्द ही निर्माण कार्य पूरा करायेगी। निर्माण कार्य पूरे होते ही इसे आम लोगो के लिये खोल दिया जायेगा। इस चार्जिंग स्टेशन के बन जाने से दोपहिया और चौपहिया इलेक्ट्रिक वाहनो को अपने वाहन चार्ज करने के लिए लम्बी दूरी नही तय करनी पडेगी। निरीक्षण के दौरान आरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव व आरआई संतोष कुमार मौजूद रहे।