Thursday, October 1, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 3 अक्टूबर को होगा 15वां राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा

3 अक्टूबर को होगा 15वां राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा

कानपुर। साहब स्मृति फाउंडेशन (रजि.), कानपुर के तत्वावधान में सुप्रसिद्ध सूफी संत हजरत मंज़ूर आलम शाह ‘हजूर साहब’ की पावन स्मृति में 15वें राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन 3 अक्टूबर 2026 को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) सभागार, कानपुर में किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 6 बजे से शुरू होगा।
सम्मेलन समिति के अध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य कविता, गजल, शेर-ओ-शायरी एवं सूफियाना कलाम के माध्यम से प्रेम, शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रसिद्ध गजल एवं सूफी गायक प्रदीप श्रीवास्तव की मधुर प्रस्तुति से होगा। इसके बाद देश के प्रतिष्ठित कवि एवं शायर अपनी रचनाओं और शायरी की प्रस्तुतियां देंगे। आयोजकों ने बताया कि सम्मेलन में साहित्य और सूफियाना संस्कृति से जुड़े विभिन्न रंग देखने को मिलेंगे।
साहब स्मृति फाउंडेशन ने समाचार पत्रों, न्यूज चैनलों एवं डिजिटल मीडिया संस्थानों से कार्यक्रम के पूर्व समाचार, फोटो एवं वीडियो कवरेज तथा आयोजन के समाचार प्रकाशन एवं प्रसारण का अनुरोध किया है।