हाथरस। हाथरस जंक्शन-कैलोरा-जलेसर मार्ग के ओवरब्रिज की बदहाली पर सपा के पूर्व प्रत्याशी रामनारायण काके ने ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
ग्रामीणों की शिकायत पर मौके पर पहुंचे काके ने सड़क में गहरे गड्ढे, उखड़ती डामर परत और साइड की दीवारों में दरारें दिखाते हुए निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए।काके का आरोप है कि ठेकेदार ने निर्माण मानकों को ताक पर रखकर घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि सड़क की डामर परत हाथ लगाने भर से रेत की तरह टूट रही है, जिससे निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं और गुणवत्ता की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।
उन्होंने ठेकेदार की भूमिका, निर्माण सामग्री और पूरे कार्य की तकनीकी जांच कर जिम्मेदारी तय करने की मांग की।काके ने ओवरब्रिज की तत्काल मरम्मत और आवागमन शुरू कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि 5 अक्टूबर को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की जाएगी।
Jansaamna