-तीनों पहले से हत्या-लूट के मामले में जेल में निरुद्ध
फिरोजाबाद। हत्या और लूट जैसे गंभीर अपराधों को अंजाम देने वाले गैंग लीडर समेत तीन आरोपितों के खिलाफ मक्खनपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय से रिमांड की कार्रवाई शुरू कर दी है। तीनों आरोपित वर्तमान में जिला कारागार फिरोजाबाद में निरुद्ध हैं।
एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में संगठित अपराध और अपराध से आर्थिक एवं भौतिक लाभ अर्जित करने वाले अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार गैंग लीडर आकाश उर्फ हनुमान पुत्र धर्मेंद्र उर्फ पप्पू निवासी सदर बाजार, मक्खनपुर के अलावा लक्की कुमार पुत्र संजय निवासी नगला रामबल, ट्रांस यमुना, आगरा और मोहित उर्फ रजत पुत्र उपनेश निवासी इटावा, हाल निवासी कहरई, आगरा के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 270/2026 में धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस के मुताबिक तीनों के खिलाफ थाना मक्खनपुर में हत्या, लूट और आपराधिक षड्यंत्र से संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 217/2026 में धारा 103(1), 309(6), 317(2) व 61(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। आकाश और लक्की के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत एक अन्य मुकदमा भी दर्ज है।
पुलिस ने बताया कि गैंग के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई कर न्यायालय से रिमांड स्वीकृत कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Jansaamna