Thursday, October 1, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » स्लोगन प्रतियोगिता में उमा रही प्रथम

स्लोगन प्रतियोगिता में उमा रही प्रथम

फिरोजाबाद। दाऊदयाल महिला महाविद्यालय शिक्षा शास्त्र विभाग द्वारा महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षा शास्त्र विभाग की एम.ए. प्रथम सेमेस्टर और तृतीय सेमेस्टर की 25 छात्राओं ने प्रतिभा किया।
प्राचार्य प्रो. रेनू वर्मा ने मार्गदर्शन में स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें एमए. तृतीय सेमेस्टर की छात्रा उमा प्रथम, द्वितीय कुमकुम और तृतीय स्थान प्रिया ने प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार अर्पि सागर ने प्राप्त किया। शिक्षा शास्त्र विभाग की विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर विनीता गुप्ता ने कहा कि जब तक हम अपने आसपास सफाई नहीं करेंगे, तब तक हमारा मन और तन और हमारा वतन स्वस्थ नहीं हो सकता।
कार्यक्रम में प्रो. विनीता यादव, सरिता शर्मा, शालिनी गुप्ता आदि मौजूद रहे।