फिरोजाबाद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के ब्रजजोन प्रभारी कुणाल चौधरी के प्रथम बार टूंडला आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ. प्रकाशनिधि गर्ग के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ब्रजजोन प्रभारी कुणाल चौधरी को साफा पहनाकर एवं माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। कुणाल चौधरी ने कहा कि टूंडला में प्रथम आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों द्वारा जिस आत्मीयता एवं उत्साह के साथ उनका स्वागत किया गया, उसके लिए वे सभी का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए निरंतर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ब्रज क्षेत्र की जनता की समस्याओं को समझकर उन्हें संगठन के माध्यम से मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
स्वागत करने वाले लोगों में जिलाध्यक्ष रामनिवासी यादव, महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिप्रा उपाध्याय, चांद कुरैशी, आशीष तिवारी, वकार खालिक, राजीव शर्मा, पर्यंत उपाध्याय, इशू पचौरी, तनिष्क उपाध्याय, नुरूल हूदा लाला राईन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
Jansaamna