Friday, October 2, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बाल सेवा योजना की अगली किस्त के लिए आधार से बैंक खाता लिंक कराना जरूरी

बाल सेवा योजना की अगली किस्त के लिए आधार से बैंक खाता लिंक कराना जरूरी

रायबरेली। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभार्थी बच्चों को अब योजना की आगामी किस्त आधार आधारित डीबीटी के जरिए उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी। इसके लिए लाभार्थी बच्चों के अभिभावकों को बच्चों के नाम से बैंक खाता खुलवाकर उसे आधार से लिंक कराना होगा। जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी ने अभिभावकों से कहा है कि बैंक खाते को आधार से लिंक कराने के साथ एनपीसीआई और डीबीटी की प्रक्रिया भी पूरी कर लें। उन्होंने यह प्रक्रिया अगले दो दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से पूरा करने की अपील की है। विभाग के अनुसार, निर्धारित प्रक्रिया पूरी नहीं होने की स्थिति में आगामी किस्त प्राप्त करने में दिक्कत हो सकती है। इसलिए योजना के सभी लाभार्थी बच्चों के अभिभावकों से समय सीमा के भीतर बैंक खाते से संबंधित औपचारिकताएं पूरी करने को कहा गया है।