Friday, October 2, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कंप्यूटर सॉफ्टवेयर ट्रेड के प्रशिक्षण के लिए 5 अक्टूबर को साक्षात्कार

कंप्यूटर सॉफ्टवेयर ट्रेड के प्रशिक्षण के लिए 5 अक्टूबर को साक्षात्कार

रायबरेली। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर ट्रेड में चार माह का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र के उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य के अनुसार, प्रशिक्षण कार्यक्रम वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत संचालित किया जा रहा है। इसके लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 5 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, रायबरेली में होगा। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में अपने सभी मूल शैक्षिक प्रमाण-पत्रों और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा।