Saturday, October 3, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुलिस लाइन में गांधी और शास्त्री जयंती पर दिलाई एकता की शपथ

पुलिस लाइन में गांधी और शास्त्री जयंती पर दिलाई एकता की शपथ

हाथरस। गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर सलामी दी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ दिलाते हुए महात्मा गांधी के सत्य एवं अहिंसा तथा लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। एसपी ने कहा कि महात्मा गांधी का स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनका जीवन राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में एएसपी रामानंद कुशवाहा सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। जनपद के सभी थानों एवं शाखाओं में भी जयंती के अवसर पर महापुरुषों की प्रतिमाओं एवं चित्रों पर माल्यार्पण कर पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।