कानपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी और अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण डॉ. अरीबा नोमान ने पुलिस उपायुक्त दक्षिण कार्यालय, पराग डेयरी, निराला नगर, गोविंद नगर में दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पुलिस अधिकारियों ने इस दौरान सलामी भी दी। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्य, अहिंसा, ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के मूल्यों को कार्यशैली में अपनाने की शपथ दिलाई गई। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को गांधी के सत्य एवं अहिंसा तथा शास्त्री के सादगी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों से प्रेरणा लेने की बात कही। पुलिसकर्मियों से आमजन के साथ सम्मानजनक और सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने तथा अपने दायित्वों का निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करने को कहा गया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ जनसेवा करने का संकल्प लिया।
Jansaamna