कानपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पुलिस आयुक्त, कानपुर नगर ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सादगी, ईमानदारी एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों को अपनाने की शपथ दिलाई गई। पुलिसकर्मियों ने नागरिकों की सुरक्षा, सम्मान और सहायता को प्राथमिकता देते हुए अपने कर्तव्यों का निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अपर पुलिस आयुक्त, मुख्यालय/अपराध, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, अपर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय/सीएडब्ल्यू, सहायक पुलिस आयुक्त सीसामऊ/आंकिक सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
Jansaamna