♦ निलंबन पर लगी रोक, पुनः संभालेंगे पद
हिमांशु: कानपुर। इलाहाबाद हाईकोर्ट से कानपुर के एआरटीओ (प्रशासन) आलोक कुमार को बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनके निलंबन आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है। हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद आलोक कुमार एक बार फिर कानपुर के एआरटीओ प्रशासन का पदभार ग्रहण करेंगे।
उल्लेखनीय है कि बीते 24 अगस्त को जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने एआरटीओ कार्यालय और आसपास के परिसर में औचक छापेमारी की थी। इस कार्रवाई के बाद भ्रष्टाचार और कार्यशैली में अनियमितताओं का हवाला देते हुए जिलाधिकारी ने विस्तृत रिपोर्ट बनाकर परिवहन मुख्यालय को भेजी थी। जिलाधिकारी की इस रिपोर्ट के आधार पर शासन स्तर से एआरटीओ आलोक कुमार और एआरटीओ सोमलता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था।
निलंबन के फैसले के खिलाफ आलोक कुमार ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने राहत देते हुए निलंबन आदेश के क्रियान्वयन पर रोक लगा दी है।
Jansaamna