हाथरस। अलीगढ़ के अग्रसैन इंटर कॉलेज, हरदुआगंज में आयोजित अंडर-14 विद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता में हाथरस के चार खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अलीगढ़ मंडल की 16 सदस्यीय टीम में स्थान बनाया। इनमें गगन लालसा के साथ लवकुश, सुधांशु और तिग्मांशु शामिल हैं। चयनित खिलाड़ियों का चयन कानपुर में होने वाली राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुआ है। हाथरस टीम के कोच मानवेन्द्र सिंह व मैनेजर गौरव पाठक के निर्देशन में खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। चार खिलाड़ियों के चयन पर जिला विद्यालय निरीक्षक नीरज गोयल, मनोज शर्मा, जनपद खेल सचिव अतुल वर्मा, कोच मानवेन्द्र सिंह व मैनेजर गौरव पाठक ने बधाई दी।
Jansaamna