Sunday, October 4, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » लाफ्टर शो में उमड़ी भीड़, धक्का-मुक्की के बीच बिगड़ी व्यवस्था

लाफ्टर शो में उमड़ी भीड़, धक्का-मुक्की के बीच बिगड़ी व्यवस्था

हाथरस। मेला श्री दाऊजी महाराज के मेला पंडाल में बीती रात आयोजित विशाल म्यूजिकल नाइट लाफ्टर शो में हजारों की भीड़ उमड़ने से व्यवस्थाएं बिगड़ गईं। पंडाल और प्रवेश द्वारों पर भीड़ का दबाव बढ़ने से लोगों को धक्का-मुक्की के बीच अंदर जाने में परेशानी हुई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ीं, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड भीड़ में गिरकर घायल हो गया। हालात को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने कार्यक्रम को रात करीब 12 बजे समाप्त करा दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा रामवीर उपाध्याय, पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी व मुरसान ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम में पोपट बॉय त्रिलोकी, नंदिनी शर्मा, सिंगर निधि नेगी, हरियाणवी गायक खासा आला चाहर, अभिनेत्री रुबा खान और गायक गुलजार छानीवाला ने प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया, लेकिन क्षमता से अधिक भीड़ पहुंचने से आयोजन के दौरान अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई।