Sunday, October 4, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 5 से 15 अक्टूबर तक मनाया जाएगा महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव

5 से 15 अक्टूबर तक मनाया जाएगा महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव

शिकोहाबाद। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव के दौरान होने वाले सभी कार्यक्रम पंचायती अग्रवाल धर्मशाला में संपन्न होंगे। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल छोटू ने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत थाल सज्जा, रंग भरो, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मेहंदी, बूगी वूगी, म्यूजिकल चेयर, बेबी फैंसी ड्रेस, अग्र प्रश्नोत्तरी, तोल मोल के बोल, वन मिनट प्रतियोगिता, ओपन मंच प्रतियोगिता, स्वर संध्या, धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं एवं भव्य फूल बंगला, छप्पन भोग का भी आयोजन किया जाएगा। 11 अक्टूबर को महाराज अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा महाराजा अग्रसेन स्कूल भगवंत बाग से प्रारंभ होकर, दोनों बाजारों से होती हुई श्री अग्रवाल पंचायती धर्मशाला में विराम करेगी। महाराजा अग्रसेन कुल देवी मां लक्ष्मी के साथ डोले पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलते हैं। जयंती में समाज के लगभग 500 परिवार के बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष व बच्चे बैंड-बाजों के साथ-साथ चलेंगे। वार्ता में सचिव संजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संजीव बंसल, विवेक अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, रवि बंसल, पुनीत अग्रवाल, मनु अग्रवाल, सौरभ बंसल, शेखर अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, शोभित गोयल, चिराग अग्रवाल, अमन बंसल, रोहित अग्रवाल, रजत अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, कृष्णा गोयल आदि मौजूद रहे।