Sunday, October 4, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 11 अक्टूबर को होगा ओपन चयन शतरंज टूर्नामेंट, प्रदेश स्तर के लिए चुने जाएंगे खिलाड़ी

11 अक्टूबर को होगा ओपन चयन शतरंज टूर्नामेंट, प्रदेश स्तर के लिए चुने जाएंगे खिलाड़ी

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद डिस्ट्रिक्ट चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन की बैठक में 11 अक्टूबर को संस्कार इंटरनेशनल स्कूल में होने वाले ओपन सिलेक्शन शतरंज टूर्नामेंट की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। जलेसर रोड स्थित एस.डी. मेमोरियल स्कूल में आयोजित बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. मयंक भटनागर, जिला उपाध्यक्ष अनिल परिहार ने बताया कि टूर्नामेंट में चयनित खिलाड़ी प्रदेश स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। सचिव सौरभ लहरी ने अधिक से अधिक खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की। कोषाध्यक्ष चेतन दीक्षित ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन सुबह नौ बजे होगा। 9:30 बजे पहला राउंड शुरू होगा। डिस्ट्रिक्ट कोच आशीष मिश्रा ने बताया कि मैच से पहले टेक्निकल मीटिंग में खिलाड़ियों को खेल के नियमों की जानकारी दी जाएगी। कॉर्डिनेटर संकल्प शर्मा ने बताया कि शाम चार बजे प्रथम पांच खिलाड़ियों को शील्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। जबकि सभी प्रतिभागियों को मेडल प्रदान किए जाएंगे। वेन्यू डायरेक्टर मनीष शर्मा ने अधिक से अधिक खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में शामिल होने की अपील की।