फिरोजाबाद। डीएम, एसएसपी ने तहसील जसराना में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में दूर-दराज से आए हुए फरियादियों की समस्याओं को एक-एक कर सुन संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, एसएसपी आदित्य लांग्हे ने तहसील जसराना में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 184 शिकायतों के प्रकरणों को सुना। जिसमें से 13 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। शेष शिकायतों को समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को संदर्भित किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में सबसे ज्यादा शिकायतें अवैध कब्जा, जलभराव, दिव्यांग पेंशन, बिजली आदि संबंधित रही। डीएम ने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त जनसमस्याओं व शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी न होकर धरातल पर पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए, जिससे आम जनता को न्याय और राहत मिल सके। सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Jansaamna