Tuesday, October 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गेहूं-आलू के उचित दाम न मिलने पर भाकियू ने किया प्रदर्शन

गेहूं-आलू के उचित दाम न मिलने पर भाकियू ने किया प्रदर्शन

हाथरस। फसलों का उचित मूल्य न मिलने से नाराज भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के कार्यकर्ताओं ने सासनी तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ाने और आलू किसानों को अनुदान देने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री, कृषि मंत्री, मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी के नाम एसडीएम शिव प्रकाश यादव एवं तहसीलदार डौली यादव को ज्ञापन सौंपा।
धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौधरी उमाशंकर कांत ने और संचालन संजय शर्मा एडवोकेट ने किया। किसान नेताओं ने कहा कि 14.5ः महंगाई दर के मुकाबले गेहूं के समर्थन मूल्य में महज 25 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी किसानों के साथ मजाक है। उन्होंने गेहूं के रेट में कम से कम 252 रुपये प्रति क्विंटल वृद्धि की मांग की। नेताओं ने आलू पर 500 रुपये प्रति क्विंटल अनुदान को छलावा बताते हुए कहा कि प्रति बैग (50 किग्रा) केवल 50 रुपये ही मिलते हैं, जो श्ऊंट के मुंह में जीराश् है। उन्होंने सभी आलू किसानों को बिना शर्त 100 रुपये प्रति क्विंटल का सीधा अनुदान देने की मांग की। भाकियू ने आंदोलन की चेतावनी देते हुए बताया कि 9 अक्टूबर को अलीगढ़ के उद्यान पार्क, 12 अक्टूबर को लखनऊ के ईको गार्डन और 17 अक्टूबर को हाथरस कलेक्ट्रेट पर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा।
इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह, राजकुमार कौशिक, मुन्नीलाल शर्मा, कुलदीप सिराही, रामवीर सिंह, अजय गुप्ता, महेंद्र उपाध्याय, मनीष कुमार, रानेश सिंह सोलंकी आदि उपस्थित रहे।