Friday, October 9, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विकसित भारत का संकल्प समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से मजबूत होगा

विकसित भारत का संकल्प समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से मजबूत होगा

फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को भाजपा महानगर की ओर से सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ अटल पार्क से हुआ। इस दौरान विकसित भारत के संकल्प का संदेश गूंजा। अटल पार्क में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने विकसित भारत-2047 के संकल्प में सहभागिता की। महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर ने कहा कि सेवा ज्योति कलश यात्रा सेवा और जनभागीदारी की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से और मजबूत होगा।

सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि सेवा और राष्ट्र निर्माण की भावना को जनसामान्य तक पहुंचाने में ऐसे कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। महापौर कामिनी राठौर ने कहा कि स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और बेहतर नागरिक सुविधाओं के माध्यम से शहर भी विकसित भारत के संकल्प में अपनी भूमिका निभा सकता है। महानगर प्रभारी डॉ. विवेक सारस्वत ने कहा कि यात्रा के माध्यम से सेवा, सुशासन और विकसित भारत का संदेश आमजन तक पहुंचा है। उन्होंने आयोजन में सहभागिता करने वाले कार्यकर्ताओं और नागरिकों का आभार जताया। इसके बाद सेवा ज्योति कलश यात्रा अटल पार्क से प्रारंभ हुई। यात्रा निर्धारित मार्ग से होते हुए राधाकृष्णन मंदिर पहुंची। इसमें भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, महिलाओं, युवाओं और बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर यात्रा का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के संयोजक महामंत्री देवेश भारद्वाज और जिला कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता कालू रहे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी गिर्राज सिंह कुशवाहा, प्रदेश मंत्री एवं एमएलसी विजय शिवहरे, जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, विधायक टूंडला प्रेमपाल सिंह धनगर, हरिओम यादव, राम गोपाल पप्पू लोधी, मानवेन्द्र प्रताप सिंह लोधी, डॉ. अमित गुप्ता, आकाश गुप्ता, योगेंद्र यादव बाबा, आनंद अग्रवाल, प्रमोद पाल बघेल, रामनरेश कटरा, अनुपम शर्मा, रामलढेती लकी, कैलाश ओझा, राजेश झा, अवनीश गुप्ता, शैलेन्द्र सिंह, विजय प्रताप सिंह छोटू, नगर पालिका अध्यक्ष टूंडला भंवर सिंह ठेकेदार, रंजना सिंह, पवन चक, प्राचीर गुप्ता, देश दीपक गुप्ता, गौतम कुशवाहा, लाइक सिंह, अनार सिंह कुशवाहा, भारत सिंह वर्मा, शिवम दीक्षित, दुर्गेश यादव, सत्यवीर गुप्ता, विशाल पचौरी, विनोद पचौरी आदि मौजूद रहे।