Friday, October 9, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रेंजर्स छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

रेंजर्स छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

फिरोजाबाद। महात्मा गांधी बालिका पीजी कॉलेज में चल रहे रेंजर्स के चार दिवसीय प्रवेश मूल्यांकन शिविर के दूसरे दिन बुधवार को लक्ष्मीबाई रेंजर्स टीम की छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली प्राचार्या प्रो. प्रियदर्शिनी उपाध्याय की अध्यक्षता और रेंजर्स प्रभारी डॉ. अंकिता ठाकुर के निर्देशन में आयोजित की गई। रैली के दौरान छात्राओं ने विभिन्न स्लोगनों के माध्यम से लोगों को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया। उन्होंने मतदाताओं से अपने मताधिकार का सही और जिम्मेदारीपूर्वक प्रयोग करने की अपील की। रेंजर्स प्रभारी डॉ. अंकिता ठाकुर ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जिन छात्राओं की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, उन्हें अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। मतदान के प्रति जागरूकता लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। रैली में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शबनम, डॉ. चर्चा, डॉ. ज्योति अग्रहरि, डॉ. कीर्ति तथा सहायक श्रीमती ऐश्वर्या गुप्ता मौजूद रहीं।