फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला शक्ति, फेडरेशन-5, यूनिट-8 की बोर्ड बैठक फिरोजाबाद क्लब में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपते हुए समारोह को गरिमापूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया गया। बैठक में वर्ष 2027 के नए सत्र के लिए पदाधिकारियों का चयन भी किया गया। इसमें मोनिका रानीवाला को अध्यक्षा, शीनू अग्रवाल को प्रशासनिक निदेशिका तथा मोनिका गर्ग को वित्त निदेशिका चुना गया। बैठक का मार्गदर्शन वर्तमान अध्यक्षा सीमा अग्रवाल, प्रशासनिक निदेशिका दीपली सिंघल और वित्त निदेशिका गौरी बंसल ने किया। उन्होंने सामूहिक विवाह समारोह को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों से आपसी समन्वय और सहयोग के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सामूहिक विवाह को समाजसेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।
Jansaamna