फिरोजाबाद। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित 11 दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत गुरुवार को अग्रवाल सम्मेलन महिला ग्रुप की ओर से प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में अग्रवाल समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान 40 से अधिक महिलाओं और पुरुषों ने रक्तदान कर समाजसेवा का संदेश दिया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ जयंती महोत्सव समिति के संयोजक नमन बंसल, प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर के सीईओ मोहन जिंदल और सुनील टंडन ने फीता काटकर किया। संस्था की अध्यक्ष बीना बंसल और अर्चिका अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलती है। उन्होंने महिलाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना की।रक्तदान करने वालों में बबीता बंसल, रागिनी बंसल, अंजू गोयल, शीतल अग्रवाल, शुचिका जिंदल, राखी जिंदल, राखी मित्तल, अंशु, नंदिनी, ऋचा अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, आदिल बंसल, निर्मला, मधु और सुनीता बंसल सहित अन्य लोग शामिल रहे। वहीं, 11 अक्टूबर को प्रस्तावित महाराजा अग्रसेन शोभायात्रा और 13 अक्टूबर को प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल के कार्यक्रम में अधिक से अधिक समाजबंधुओं और नगरवासियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बाइक रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों से महोत्सव के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई। बाइक रैली में शैलेश अग्रवाल, क्रिस सिंघल, अजय अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, अनुग्रह गोपाल अग्रवाल, किंशुक, अमित बंसल ‘राज’, देवांशु, आकाश अग्रवाल, शुभांशु गोयल, रोहित अग्रवाल, विपुल अग्रवाल और दीपक अग्रवाल सहित अनेक समाजबंधु मौजूद रहे।
Jansaamna