Saturday, October 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सपा ने जिला मुख्यालय तक निकाला पैदल मार्च

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सपा ने जिला मुख्यालय तक निकाला पैदल मार्च

➤  डीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे सपा नेता और कार्यकर्ता, पुतला फूंकने का प्रयास पुलिस ने किया विफल

फिरोजाबाद। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय तक पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन को देखते हुए जिला मुख्यालय पर पुलिस बल तैनात रहा। वहीं, कार्यकर्ताओं की ओर से पुतला फूंकने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस ने पुतला छीन लिया। सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव के नेतृत्व में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जिला कार्यालय से पैदल मार्च निकालते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां पुलिस प्रशासन ने उन्हें मुख्यालय के अंदर जाने से रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय तक पहुंच गए। चेनल गेट बंद होने के कारण सपा नेता और कार्यकर्ता गेट के बाहर ही धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की। सपा नेताओं ने अपनी विभिन्न मांगों और आपत्तियों को लेकर विरोध जताया। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी। प्रदर्शन में पूर्व एमएलसी असीम यादव, शिकोहाबाद विधायक डॉ. मुकेश वर्मा, पूर्व एमएलसी डॉ. दिलीप यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, अजीम भाई, मीना राजपूत, सत्येंद्र जैन सौली, रामप्रताप गुर्जर, हाथवंत के ब्लॉक प्रमुख सुरेश यादव, जसराना के पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजीव यादव, जगमोहन यादव, कमलेश यादव, नीरज यादव, गुड्डू यादव, योगेश गर्ग और धन्नू यादव सहित बड़ी संख्या में सपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।