Sunday, October 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » छैल बिहारी गेस्ट हाउस में 11 से 20 अक्टूबर तक होगा नवदुर्गा महोत्सव

छैल बिहारी गेस्ट हाउस में 11 से 20 अक्टूबर तक होगा नवदुर्गा महोत्सव

फिरोजाबाद। छैल बिहारी गेस्ट हाउस में 11 से 20 अक्टूबर तक चौदहवां नवदुर्गा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। महोत्सव का शुभारंभ 11 अक्टूबर को सुबह 10 बजे शोभायात्रा और मूर्ति स्थापना के साथ होगा। दस दिवसीय महोत्सव में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। महोत्सव के तहत 12 अक्टूबर को रात नौ बजे 12 वर्ष तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 13 अक्टूबर को दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक रंगोली प्रतियोगिता होगी। इसके बाद रात नौ बजे संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। इसी दिन दिल्ली से आए कलाकार जादू शो प्रस्तुत करेंगे। 14 अक्टूबर को बाल नृत्य प्रतियोगिता और 15 अक्टूबर को धार्मिक थीम पर आधारित बच्चों की प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें पांच से 12 वर्ष तक के बच्चे भाग ले सकेंगे। आयोजकों के अनुसार, प्रतिभागियों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य होगा। 16 अक्टूबर को म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता और 17 अक्टूबर को देवी जागरण का आयोजन किया जाएगा। 18 अक्टूबर को शाम छह बजे छप्पन भोग लगाया जाएगा और फूल बंगला सजाया जाएगा। वहीं, 19 अक्टूबर को रात नौ बजे डांडिया कार्यक्रम होगा। 20 अक्टूबर को दोपहर एक से शाम पांच बजे तक साधु सेवा, भंडारा और विसर्जन यात्रा के साथ महोत्सव का समापन होगा। आयोजकों ने बताया कि महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह 10 बजे और रात आठ बजे माता रानी की आरती की जाएगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से सपरिवार पहुंचकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की है। इस संबंध में आयोजित वार्ता में कन्हैया लाल गुप्ता, पंकज गुप्ता, हाफिज जी, संतोष गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, संजीव गुप्ता, विपुल गुप्ता, प्रदीप यादव, संजय, कल्पना, आकाश टाइगर, नरेश गुप्ता, पंकज केमिकल, सौरभ गुप्ता, जय गुप्ता, आशीष गुप्ता और नवीन गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।