➤ अरखा ग्राम पंचायत के पांच गांवों के लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, बांटी गईं दवाइयां
रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार की ओर से नैगम सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत 9 अक्टूबर 2026 को अरखा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में भपौरा, करसेनी, समर का पुरवा, बसावन और किसनी का पुरवा सहित आसपास के गांवों के लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिविर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंतोष कुमार और उनकी मेडिकल टीम ने बुजुर्ग महिलाओं, पुरुषों तथा छोटे बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। चिकित्सकों ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। इसके साथ ही जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। चिकित्सा शिविर के दौरान एनटीपीसी की सीएसआर टीम ने ग्रामीणों के साथ जनसंवाद भी किया। टीम ने लोगों की समस्याओं और आवश्यकताओं को सुना। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही स्थानीय लोगों की जरूरतों को समझना और उनके समाधान के लिए आवश्यक प्रयास करना है।
Jansaamna