Sunday, October 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश बने देवेंद्र उपाध्याय, मथुरा से जुड़ा है पारिवारिक नाता

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश बने देवेंद्र उपाध्याय, मथुरा से जुड़ा है पारिवारिक नाता

मथुरा। सर्वाेच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में देवेंद्र कुमार उपाध्याय की नियुक्ति से मथुरा के अमरनाथ विद्या आश्रम परिवार में खुशी का माहौल है। जस्टिस उपाध्याय का मथुरा से पारिवारिक संबंध है। वह अमरनाथ विद्या आश्रम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संस्थापक प्रधानाचार्य और अमरनाथ आश्रम ट्रस्ट कमेटी के संस्थापक सदस्य रहे स्वर्गीय आनंद मोहन वाजपेयी के दामाद हैं। केंद्र सरकार की ओर से सर्वाेच्च न्यायालय में तीन नए न्यायाधीशों की नियुक्ति संबंधी अधिसूचना जारी किए जाने के बाद जस्टिस उपाध्याय के नए दायित्व की जानकारी मिलने पर अमरनाथ विद्या आश्रम परिवार और शिक्षा जगत से जुड़े लोगों में प्रसन्नता है। अमरनाथ शिक्षण संस्थान के चेयरमैन डॉ. आदित्य कुमार वाजपेयी सहित विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और स्थानीय गणमान्य लोगों ने जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय को सर्वाेच्च न्यायालय में न्यायाधीश बनने पर बधाई दी। उन्होंने उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं भी दीं।