फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ सशक्त नारी द्वारा आदित्य मेमोरियल स्कूल, ऑर्किड ग्रीन में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लगभग 50 बच्चों के दांतों का चेकअप किया गया। शिविर में दंत चिकित्सक डॉ. रुचि जिंदल ने बच्चों के दांतों की जांच कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों को दांतों की नियमित सफाई करने, दिन में दो बार ब्रश करने और खान-पान में सावधानी बरतने की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को समझाया कि दांतों की उचित देखभाल बचपन से ही शुरू कर देनी चाहिए, जिससे भविष्य में दांतों एवं मसूड़ों से जुड़ी समस्याओं से बचा जा सके। दांतों में दर्द, कैविटी या अन्य किसी प्रकार की परेशानी होने पर उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, बल्कि समय रहते चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए। शिविर में विद्यालय के लगभग 50 विद्यार्थियों के दांतों की जांच की गई। इस दौरान विद्यालय की संचालिका नीता मित्तल, सशक्त नारी की अध्यक्ष निधि जैन, फेडरेशन ऑफिसर वर्तिका जैन, मेघा जैन, गौरवी अग्रवाल, रीता बंसल, गरिमा पराशर, कीर्ति एवं मीनल उपस्थित रहीं।
Jansaamna