Sunday, October 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की शोभायात्रा कल, तैयारियां पूरी

राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की शोभायात्रा कल, तैयारियां पूरी

फिरोजाबाद। जिला राठौर सभा की ओर से राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की भव्य शोभायात्रा 12 अक्टूबर को निकाली जाएगी। शोभायात्रा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया जाएगा। इससे पहले 11 अक्टूबर को सुबह आठ बजे बाइक रैली निकाली जाएगी। सभा के जिलाध्यक्ष रश्मिकांत राठौर ने बताया कि शोभायात्रा करबला की पुलिया स्थित राठौर धर्मशाला से प्रारंभ होकर स्टेशन रोड, विवेकानंद चौक, सेंट्रल चौराहा, गंज चौराहा, सदर बाजार, घंटाघर और नालबंद चौराहे से होते हुए थाना रसूलपुर स्थित राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा स्थल पर पहुंचेगी। यहां शोभायात्रा सभा के रूप में परिवर्तित हो जाएगी, जहां अतिथियों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि महापौर कामिनी राठौर शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि 11 अक्टूबर को सुबह आठ बजे बाइक रैली आसफाबाद से शुरू होगी। यह रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी और लोगों को राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर के जीवन एवं योगदान के प्रति जागरूक करेगी। इस संबंध में आयोजित वार्ता में बब्लू राठौर उर्फ गोल्डी, राजनलाल राठौर, जनवेद राठौर, सुनील राठौर, रामगोपाल राठौर, राजेंद्र राठौर, किरन राठौर, संतोष राठौर, रामसेवक राठौर, गीता राठौर, गौरव राठौर, डीपी राठौर, रंजीत राठौर और उमेश राठौर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।