Tuesday, October 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सतीश महाना से मिले विक्रम जीनवाल वाल्मीकि, अलीगढ़ की समस्याओं पर की चर्चा

सतीश महाना से मिले विक्रम जीनवाल वाल्मीकि, अलीगढ़ की समस्याओं पर की चर्चा

कानपुर नगर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं महर्षि वाल्मीकि सेना उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम जीनवाल वाल्मीकि ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से उनके कानपुर स्थित आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अलीगढ़ क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। विक्रम जीनवाल वाल्मीकि ने अंगवस्त्र और पगड़ी पहनाकर तथा भगवान श्रीराम दरबार भेंट कर विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुलाकात के दौरान सतीश महाना ने अलीगढ़ क्षेत्र की परिस्थितियों की जानकारी ली। वहीं, विक्रम जीनवाल ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके समाधान की दिशा में चर्चा की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने विक्रम जीनवाल वाल्मीकि और महर्षि वाल्मीकि सेना की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की। बैठक में सामाजिक एवं संगठनात्मक विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ। इस मौके पर महर्षि वाल्मीकि सेना के अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष बबलू वाल्मीकि, कानपुर नगर के जिलाध्यक्ष विमल कुमार वाल्मीकि और वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश वाल्मीकि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।