Wednesday, October 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए मार्च में शामिल हुए फिरोजाबाद के कांग्रेसी

सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए मार्च में शामिल हुए फिरोजाबाद के कांग्रेसी

फिरोजाबाद। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) को ज्ञापन सौंपने के उद्देश्य से मंडी हाउस से सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए मार्च में फिरोजाबाद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव और महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मार्च में शामिल होकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित प्रदर्शन में सहभागिता की। मार्च में प्रकाश निधि गर्ग, वकार खालिक, चांद कुरैशी, हिमांशु सिंह, नूरुल हुदा, लाला राईन गांधी, मुजीब अंसारी, मजहर बैग, शिप्रा उपाध्याय और अजय यादव सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।