फिरोजाबाद। फिरोजाबाद डिस्ट्रिक्ट चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में संस्कार इंटरनेशनल स्कूल में डिस्ट्रिक्ट ओपन सिलेक्शन शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ वेन्यू डायरेक्टर मनीष शर्मा और विद्यालय की प्रधानाचार्या बिंदु शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में डीपीएस, सेंट जॉन्स, एडिफाई, किड्स कॉर्नर और क्राइस्ट द किंग स्कूल के लगभग 80 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। टूर्नामेंट में कुल सात राउंड खेले गए। प्रतियोगिता के दौरान सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और चेस एसोसिएशन की टीम को शुभकामनाएं दीं। तीसरे राउंड में सुलक्ष शर्मा, त्रिनभ अग्रवाल और दिव्यम चौहान शीर्ष स्कोरर रहे। वहीं, पांच राउंड के बाद ओम वशिष्ठ और त्रिनभ अग्रवाल पांच-पांच अंकों के साथ आगे चल रहे थे। प्रतियोगिता के सातवें और अंतिम राउंड के बाद दिव्यम चौहान ने 6.5 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। रोहित वर्मा दूसरे, ओम वशिष्ठ तीसरे, वंश सिंह चौथे और श्रेष्ठ मोहन पांचवें स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में फिरोजाबाद का प्रतिनिधित्व करेंगे। समापन समारोह में मुख्य अतिथि सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह की पत्नी सरिता सिंह, नायब तहसीलदार संभल अमित शर्मा और उद्योगपति अनुज बंसल ने विजेता खिलाड़ियों को शील्ड एवं मेडल देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में मुख्य आर्बिटर डॉ. मनीष भारद्वाज तथा सहयोगी आर्बिटर लक्ष्य रहे। इस अवसर पर टूर्नामेंट कमेटी के सदस्य सौरभ लहरी, अनिल परिहार, संकल्प शर्मा, चेतन दीक्षित, तरुण उपाध्याय, उत्कर्ष पाठक और आशीष मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Jansaamna