Wednesday, October 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गाजे-बाजे के साथ निकाली गई मां कैला देवी की भव्य पोशाक यात्रा

गाजे-बाजे के साथ निकाली गई मां कैला देवी की भव्य पोशाक यात्रा

फिरोजाबाद। मां राजराजेश्वरी कैला देवी की भव्य पोशाक यात्रा धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। यात्रा के दौरान पूरा मार्ग माता रानी के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु बैंड-बाजों की धुनों पर माता रानी के भजनों पर झूमते और नाचते हुए आगे बढ़े। मां कैला देवी की पोशाक यात्रा कोटला रोड स्थित पथवारी माता मंदिर से प्रारंभ हुई। यात्रा रामलीला चौराहे से होते हुए मां कैला देवी मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालु सिर पर मां की पावन पोशाक धारण कर श्रद्धा और विश्वास के साथ चल रहे थे। बैंड-बाजों की मधुर धुनों और माता रानी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने मां की पोशाक मंदिर में अर्पित कर अपनी आस्था व्यक्त की। साथ ही माता रानी से परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। पोशाक यात्रा में आनंद अग्रवाल, मुकेश वर्मा, अंकित, राजीव बंसल सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।