Wednesday, October 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महर्षि वाल्मीकि सेना के प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत

महर्षि वाल्मीकि सेना के प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत

♦ गुरुजी आर. के. सिंह पटेल और प्रिंसिपल राजू रतन सिंह का किया गया सम्मान
♦ सामाजिक एकता व शिक्षा के प्रसार पर जोर
कानपुर। महर्षि वाल्मीकि सेना की ओर से सोमवार को अहिरवां में संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष विमल कुमार के नेतृत्व में आयोजित बैठक की अध्यक्षता गुरुजी आर. के. सिंह पटेल ने की। इस दौरान अलीगढ़ से कानपुर पहुंचे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम जीनवाल का प्रथम आगमन पर फूल-मालाओं, पगड़ी और अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में गुरुजी आर. के. सिंह पटेल ने प्रदेश अध्यक्ष विक्रम जीनवाल को स्मृति चिह्न, मिठाई और मोतियों की माला भेंटकर सम्मानित किया तथा उन्हें आशीर्वाद दिया। जिला अध्यक्ष विमल कुमार ने भी स्वागत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष के सम्मान में कविता प्रस्तुत की। इस दौरान संगठन के जयघोष से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा।
बैठक में अलीगढ़ से आए महर्षि वाल्मीकि सेना के मंडल अध्यक्ष बबलू वाल्मीकि का भी फूल-मालाओं, पगड़ी और अंगवस्त्र से स्वागत किया गया। वहीं, पटेल सरस्वती इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल राजू रतन सिंह को सम्मानित किया गया।
बैठक में समाज की एकता, शिक्षा के प्रसार, सामाजिक जागरूकता और संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने तथा संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर अरुण कुमार तिवारी, ज्ञान सिंह, मनीष राजपूत, मनोज जुगेल, अमित कुमार, ओमप्रकाश, राजपाल, कमलेश, वीरेंद्र पाल और तनिश कुमार सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष विमल कुमार ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम कानपुर आगमन पर आयोजित बैठक में संगठन की एकजुटता और सामाजिक सहयोग का संदेश दिया गया।