♦ नवरात्रि-दशहरा को लेकर अलर्ट पुलिस
♦ पैदल गश्त कर लिया जायजा
♦ संदिग्धों पर नजर रखने और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश
कानपुर। नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस सतर्क दिख रही है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त दक्षिण ने थाना बर्रा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पैदल गश्त कर पुलिस की मुस्तैदी परखी। उन्होंने पुलिसकर्मियों को आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिस बल को निरंतर भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर कड़ी नजर रखी जाए तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।
उन्होंने पुलिसकर्मियों को आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए मुस्तैद रहने और आमजन के साथ शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार करने की हिदायत दी। साथ ही स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए।
पुलिस द्वारा नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाते हुए प्रभावी पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
Jansaamna