Friday, October 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » वेतन वृद्धि पर बनी सहमति, तीन दिन से चल रही हड़ताल समाप्त

वेतन वृद्धि पर बनी सहमति, तीन दिन से चल रही हड़ताल समाप्त

➤ विधायक मनीष असीजा के प्रयासों से नगर निगम में हुई वार्ता, काम पर लौटे कर्मचारी

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेशीय ठेका सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले लायंस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों की वेतन वृद्धि की मांग को लेकर पिछले तीन दिनों से चल रही हड़ताल गुरुवार को सहमति बनने के बाद समाप्त हो गई। हड़ताल समाप्त होने के बाद कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यस्थलों पर लौटकर काम शुरू कर दिया। गुरुवार सुबह वेतन वृद्धि की मांग को लेकर कर्मचारी सदर विधायक मनीष असीजा से मिले। विधायक के प्रयासों से नगर निगम में नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त, पार्षदों और लायंस सर्विसेज कंपनी के प्रबंधक की मौजूदगी में वार्ता हुई। करीब तीन घंटे तक चली वार्ता के बाद मांगों पर सहमति बनने पर कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया। संघ की प्रमुख मांग आगरा नगर निगम की तर्ज पर कंपनी के कुशल कर्मचारियों को 616.34 रुपये और अकुशल श्रमिकों को 500.23 रुपये प्रतिदिन वेतन देने की है। हड़ताल समाप्त होने से नगर निगम के सफाई कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। वार्ता के दौरान संघ के प्रांतीय महामंत्री योगेश सरन, अध्यक्ष आचार्य कृष्ण मुरारी, पार्षद ऊषा देवी शंखवार, अशोक मोती, जालिम सिंह, विनय चौहान, पवनदीप चौहान, राजीव यादव, संजय कश्यप, लक्ष्मण सिंह, शिवा वाल्मीकि, अरविंद सिंह और अभिषेक राणा सहित कंपनी के प्रबंधक तथा महिला एवं पुरुष कर्मचारी मौजूद रहे।