Sunday, October 18, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जिलाधिकारी ने एसएसपी के साथ मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने एसएसपी के साथ मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

➤ व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पर्याप्त सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

फिरोजाबाद। आगामी आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुचारु ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने एसएसपी आदित्य लांग्हे के साथ विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने एसएसपी आदित्य लांग्हे के साथ सबसे पहले तहसील परिसर में बनाए गए चार मतदान बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी लेते हुए उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि सभी बूथों पर पर्याप्त प्रकाश, पेयजल, शौचालय और दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

इसके बाद अधिकारियों ने सदर ब्लॉक परिसर में बनाए गए बूथ संख्या 31, 54 और 55 का निरीक्षण किया। इनमें बूथ संख्या 54 और 55 स्नातक निर्वाचन तथा बूथ संख्या 31 शिक्षक निर्वाचन के लिए निर्धारित हैं। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि बूथ संख्या 54 पर 391, बूथ संख्या 55 पर 261 और बूथ संख्या 31 पर 115 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। उन्होंने परिसर की बाउंड्री पर हरे पर्दे लगाने और मतदान कक्षों में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही, संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने पर जोर दिया, ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुचारु रूप से संपन्न कराई जा सके।