घाटमपुर, कानपुर। स्थानीय तहसील कार्यालय सभागार में मिशन शक्ति के तहत पिंक तहसील दिवस का आयोजन अपर जिलाधिकारी सप्लाई राकेश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। यहाँ पर एक दिन के लिए राजकीय बालिका विद्यालय की छात्रा दीक्षा शर्मा को एसडीएम व दिव्या साहू को तहसीलदार बनाया गया। छात्राओं ने तहसील कार्यालय सभागार में पहुंचकर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में बैठकर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 69 पुलिस विभाग की 23 विकास विभाग की 19, नगर पालिका, विद्युत, आपूर्ति विभाग, की 10-10 जल निगम जिला समाज कल्याण कृषि वन विभाग आदि की कुल 154 शिकायती प्रार्थना पत्र आए जिनमें 14 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी सप्लाई राकेश कुमार उपजिलाधिकारी अबिचल प्रताप सिंह तहसीलदार ओमप्रकाश पासवान, एडीसीपी कमिश्नरेट कानपुर ने भी फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए हैं।
पिंक हेल्प डेस्क बनाई गई
तहसील स्थित सभागार कक्ष में संपूर्ण समाधान दिवस में दो पिंक हेल्प डेस्क बनाई गई। जिसमें एक हेल्प डेस्क राजस्व विभाग और दूसरी हेल्प डेस्क पुलिस विभाग के द्वारा लगाई गई थी, यहाँ पर महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता से सुना गया।
Jansaamna