Friday, October 23, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राजनैतिक भागीदारी के लिए एकजुट हुआ वैश्य समाज

राजनैतिक भागीदारी के लिए एकजुट हुआ वैश्य समाज

-महासम्मेलन के द्वारा दिखायेगा ताकत

ऊंचाहार, रायबरेली। राजनैतिक भागीदारी के लिए संपूर्ण वैश्य समाज एकजुट हुआ है। अपनी ताकत दिखाने के लिए समाज के सभी उपवर्ग रायबरेली में महा सम्मेलन के द्वारा अपनी ताकत दिखाएंगे। उनका संदेश सभी राजनैतिक दलों के लिए होगा ।
रविवार को नगर पंचायत के सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान यह जानकारी अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरबी वैश्य ने दी।
उन्होंने बताया कि संपूर्ण वैश्य समाज की रायबरेली जिले कई विधानसभाओं में खासी संख्या है। प्रदेश स्तर पर यह संख्या काफी अधिक है। वैश्य समाज के लोग हर क्षेत्र में आगे है। किंतु राजनीति में हमको अपेक्षित भागीदारी नहीं मिल पा रही है। इसी मुद्दे को लेकर आगामी 27 अक्टूबर को रायबरेली के रिफार्म क्लब में वैश्य महा सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
संगठन के जिलाध्यक्ष राज कुमार गुप्ता ने बताया कि वैश्य समाज के सभी उपवर्ग आने वाले चुनावों में उसी दल का साथ देंगे, जो दल हमारे समाज को अधिक टिकट देगा। पत्रकार वार्ता को आलोक गुप्ता, जेके गुप्ता ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का आयोजन नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि कृष्ण चंद जायसवाल ने किया था। इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रधान सुधीर गुप्ता, राजू सोनी, पूर्व प्रधान लालचंद कौशल, जेके जायसवाल, हरिशंकर साहू सहित अनेक लोग मौजूद थे।