-चित्रकला प्रतियोगिता में 936 बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
फिरोजाबाद। आदर्श विकास संस्थान की ओर सेएमजी गर्ल्स इंटर कॉलेज, में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चार वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में कुल 936 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता की थीम एक राष्ट्र-एक परिवार, हमारा हो संयुक्त परिवार-सुखी परिवार तथा ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ रही। बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता और रंगों के माध्यम से संयुक्त परिवार की महत्ता, आपसी प्रेम, एकता और विश्व बंधुत्व का संदेश दिया।
आयोजक राजेश दुबे ने कहा कि घर ही बच्चे का पहला संसार है और संयुक्त परिवार सुखी समाज की मजबूत नींव है। साथ ही आगामी दिसंबर में आयोजित होने वाली सामान्य ज्ञान एवं गणित प्रतिभा खोज प्रतियोगिताओं में बच्चों को निःशुल्क प्रतिभाग कराने के उद्देश्य से 46,800 रुपये मूल्य के गिफ्ट कार्ड वितरित किए गए। देवब्रत पांडेय, डॉ. कविता द्विवेदी, डॉ. सुनील भारद्वाज और जीवन ज्योति हॉस्पिटल के डॉ. दीपक गुप्ता के जन्मोत्सव के अवसर पर उनके सहयोग से ये कार्ड उपलब्ध कराए गए। इनके माध्यम से बच्चे आगामी प्रतियोगिताओं में बिना शुल्क के प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रतियोगिता का परिणाम 25 अक्टूबर तक घोषित किया जाएगा। वहीं, पुरस्कार वितरण समारोह एक नवंबर को आयोजित होगा।
Jansaamna