Monday, October 19, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच कर दिया परामर्श

स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच कर दिया परामर्श

-सेवा सदन आयुर्वेदित चिकित्सा केंद्र ने जरूरतमंदों को उपलब्ध कराईं औषधियां
फिरोजाबाद। सेवा सदन आयुर्वेदिक चिकित्सा केंद्र द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परामर्श शिविर श्रीमती भगवती देवी अग्रवाल बालिका विद्यालय चौकीगेट पर आयोजित किया गया। शिविर में नगर और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे 100 से ज्यादा मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया।
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. चंद्रप्रकाश दीक्षित एवं डॉ. अंकुर गुप्ता ने मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। इस दौरान मरीजों का रक्तचाप (बीपी), शुगर, वजन सहित सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। आयुर्वेद विशेषज्ञों ने बवासीर, कब्ज, गैस, अम्लपित्त, जोड़ों के दर्द सहित अन्य सामान्य रोगों से संबंधित 100 से अधिक मरीजों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया और आवश्यक औषधियां उपलब्ध कराईं। आयोजक प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के माध्यम से सुरक्षित एवं प्रभावी उपचार उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि संस्था का प्रयास है कि निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जाएं, जिससे समाज को स्वस्थ एवं निरोग बनाया जा सके। संचालन डॉ. ईशा अग्रवाल ने किया। शिविर में संजीव जैन विक्की, विकास बंसल, हरिओम वर्मा, भवितवर्धन सिंह, सेवा सदन से शिवांग गोयल, गुलशन जैन, मयंक, संकेत एवं मनोज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।