Monday, October 19, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विंसटन मेमोरियल एकेडमी में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव

विंसटन मेमोरियल एकेडमी में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव

घाटमपुर, कानपुर । शनिवार दोपहर तहसील क्षेत्र के रेऊना स्थित विंसटन मेमोरियल एकेडमी में टीचर एवं छात्र-छात्राओं द्वारा दशहरा उत्सव पर्व हर्षाेल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ दुर्गा माँ की स्तुति से हुआ जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। उसके बाद प्रबंधक मनीष कुशवाहा, निर्देशक सौरभकुशवाहा तथा प्रधानाचार्या समिता आरोड़ा ने माँ दुर्गा की आरती की। विद्यालय की छात्रा लक्ष्मी ने माँ दुर्गा का रूप धारण किया। छात्र, छात्राओं ने पारंपरिक परिधान में गरबा नृत्य की प्रस्तुति की। प्रधानाचार्या स्मिता आरोड़ा ने दशहरा पर्व का महत्व बताते हुए सत्य की असत्य पर तथा अच्छाई की बुराई पर विजय का संदेश दिया तथा सदाचार अपनाने की शिक्षा दी। कार्यक्रम के अंत में रावण दहन किया गया जो बुराइयों के व्याग का प्रतीक बना तत्पश्चात बच्चों में प्रशाद वितरण के साथ कार्यक्रम उत्साह पूर्वक संपन्न हुआ।